फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब राजनीति में उतरेंगे 17 आतंकियों को ढेर करने वाले कर्नल कोठियाल, इस लोस सीट पर चल रहा मंथन

Mon, 05 Nov 2018 08:49 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, श्रीनगर
विज्ञापन
colonel ajay kothiyal - फोटो : file photo
विज्ञापन

भारतीय सेना में रहकर 17 खूंखार आतंकियों को ढेर करने वाले कर्नल कोठियाल अब राजनीति में उतरने वाले हैं। निम (नेहरू पर्वतारोहण संस्थान) उत्तरकाशी के पूर्व प्राचार्य व यूथ फाउंडेशन के संस्थापक कर्नल अजय कोठियाल (रिटायर्ड) ने चुनाव लड़ने की बात कही है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वह पौड़ी और टिहरी लोक सभा सीटों में से किसी पर भी चुनाव लड़ सकते हैं। इस संबंध में उनकी राजनीतिक दलों से वार्ता चल रही है। रविवार को यहां पहुंचे कर्नल कोठियाल ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद युवाओं की राय से उन्होंने राजनीति में पांव रखने की सोची है।

गढ़वाल क्षेत्र के तमाम छात्र संगठन उनके साथ है। कहना है कि उनका मकसद गढ़वाल के युवाओं के लिए चार गुना कार्य करना है।  बताया कि वह पौड़ी और टिहरी लोक सभा सीटों में से किसी से भी चुनाव लड़ सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

चुनाव लड़ने के संबंध में उनकी राजनीतिक दलों से वार्ता चल रही है। कहा कि केदारनाथ धाम में  यूथ फाउंडेशन काम करता रहेगा।  इसके अलावा उन्होंने युवाओं के लिए रोजगार के लिए अवसर बढ़ाने की बात कही। बताया कि गढ़वाल क्षेत्र में इको टूरिज्म एवं होम स्टे को बढ़ावा देने के लिए यूथ फाउंडेशन कार्य कर रहा है।

 टिहरी झील को किस तरह से पर्यटन बढ़ाने के लिए इस्तेमाल किया जाए इसका भी सर्वेक्षण चल रहा है।  इस अवसर पर बिड़ला परिसर के छात्र संघ सचिव रामप्रकाश रैम्स और आर्यन ग्रुप के संजय बिष्ट आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें