स्वामी रामदेव का पतंजलि फूड पार्क इस महीने दिल्ली में हो रहे नेशनल फूड एक्सपो में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेगा। राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित किए जा रहे इस एक्सपो में दुनिया भर से 18 देश शामिल हो रहे हैं।
देश के जो प्रमुख आयुर्वेदिक विद्वान इस एक्सपो में उद्बोधन करेंगे उनमें आचार्य बालकृष्ण प्रमुख हैं। उत्तराखंड से पतंजलि ही इस आयोजन में आमंत्रित की गई है। फूड एक्सपो तीन से पांच नवंबर तक दिल्ली के विज्ञान भवन में चलेगा।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खाद्य पदार्थों का मूल्यांकन इस एक्सपो में किया जाएगा। एक्सपो का उद्घाटन प्रदानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा समापन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद करेंगे। एक्सपो की जनकारी देते हुए पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण ने बताया कि देश के जानेमाने फूड पार्क ही इसमें शिरकत कर रहे हैं।