फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पतंजलि पहुंची जांच टीम, लिए घी के दो सैंपल

Tue, 29 Dec 2015 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने सोमवार को बाबा रामदेव की पतंजलि योगपीठ बहादराबाद से गाय के दूध से बने घी के अलग-अलग बैच के दो सैंपल भरे हैं। दोनों सैंपलों को सील कर जांच के लिए रुद्रपुर स्थित प्रयोगशाला भेज दिया गया है। विभागीय अधिकारियों ने इसे रूटीन जांच की कार्रवाई बताया है।
विज्ञापन


फेज सेकेंड से लिए गए सैंपल
दोपहर करीब साढ़े 12 बजे जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी महिमानंद जोशी टीम के साथ बहादराबाद स्थित पतंजलि योगपीठ फेज सेकेंड में पहुंचे। इस फेज में गाय के दूध से देशी घी बनाया जाता है। महिमानंद जोशी ने बताया कि यहां से पतंजलि देशी घी के दो सैंपल लिए गए हैं। दोनों सैंपल अलग-अलग बैच के हैं। इन्हें सील कर जांच के लिए रुद्रपुर लैब भेज दिया गया है।

अभी नूडल्स की नहीं आई रिपोर्ट
उन्होंने बताया कि जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। इससे पहले दिसंबर के द्वितीय सप्ताह में सिडकुल स्थित फैक्ट्री से पतंजलि नूडल्स के दो सैंपल भरे गए थे।
विज्ञापन


जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि अभी नूडल्स के सैंपल की रिपोर्ट नहीं आई है। उधर, राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि पतंजलि के उत्पाद की सैंपलिंग राज्य सरकार के दबाव में करवाई जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें