एसएसपी ने की योगगुरु बाबा रामदेव से मुलाकात
उसे ठगी का अहसास तब होता है, जब वह हरिद्वार पतंजलि पहुंचता है। उसे बताया जाता है कि उसके नाम से कोई बुकिंग नहीं है। जब पीड़ित बुकिंग और एडवांस जमा की रशीद दिखाता है तो पता चलता है कि उसने साइबर ठगों के झांसे में फंसकर रकम गंवाई है। एसएसपी अजय सिंह ने इसी माह योगगुरु स्वामी बाबा रामदेव से मुलाकात की।
पतंजलि के नाम से मिलते-जुलते फर्जी साइटों से साइबर ठगी की शिकायतों पर भी चर्चा हुई। एसएसपी ने ठगी रोकने के लिए जरूरी कदम उठाने की बात कही थी। एसएसपी ने साइबर क्राइम सेल और सीआईयू को साइबर ठगों की कुंडली खंगालने के निर्देश दिए थे। साइबर ठगों का नेटवर्क झारखंड और राजस्थान से जुड़ा है। हालांकि, इस मामले में पुलिस के हाथ अभी खाली हैं।
फर्जी चिकित्सक को किया था गिरफ्तार
पतंजलि में इलाज करवाने के नाम पर लोगों को ठगने की नीयत से घूमते वाले एक फर्जी चिकित्सक को हुए फरवरी में गिरफ्तार किया था। पुलिस के मुताबिक, बीते पांच महीने से पतंजलि के नाम पर ठगी के संबंध में कोई मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है, जबकि यूपी, दिल्ली में इस तरह के मामले सामने आए हैं।
ऐसे फंसते हैं साइबर ठगों के जाल में
ऑनलाइन सर्च होने वाली वेबसाइटों पर साइबर ठगों की पैनी निगाह रहती है। साइबर ठग अधिक सर्च होने वाले वेबसाइट के नामों से मिलती जुलती साइट बना लेते हैं। फर्जी साइड सर्च होने वाली लिस्टों में पहले आ जाती है। कई बार साइबर ठग सर्च करने वालों के मोबाइल पर मैसेज भेजते हैं, जिसमें लिंक भेजा जाता है। अपॉइंटमेंट बुकिंग, एंट्री फीस, रूम बुकिंग समेत अन्य कई शुल्क के नाम पर लोगों से रुपये मंगवाते हैं। बाद में नंबर बंद हो जाते हैं। बाद में लोगों को ठगी का पता चलता है। बड़े नेताओं से लेकर कई कारोबारी ठगों के जाल में फंस चुके हैं।
पतंजलि योगपीठ (वैलनेस ट्रीटमेंट) की अधिकृत वेबसाइट और नंबर
पतंजलि की अधिकृत वेबसाइट www.patanjaliwellness.com और 8954666111
www.yoggram.divyayoga.com एवं मोबाइल नंबर 89546 66222
www.niramayam.divyayoga.com एवं मोबाइल नंबर 89546 66333
ये भी पढ़ें...उत्तराखंड: चुनावी साल में धामी सरकार का हिंदुत्व के एजेंडे पर जोर, समान नागरिक संहिता लागू करने की तैयारी
पतंजलि योगपीठ के नाम पर ठगी रोकने के लिए जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। साइबर क्राइम सेल सहित संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। जल्द ही साइबर ठगों तक पुलिस पहुंच जाएगी। -अजय सिंह, एसएसपी हरिद्वार