प्रवेश परीक्षा के लिए देशभर में 35 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। विद्यार्थी अपने निकटतम केंद्र का चयन कर आगामी 5 जनवरी को ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा दे सकते हैं। इस अवसर पर स्वामी रामदेव ने कहा कि आचार्यकुलम विशिष्ट शिक्षण संस्थान है।
जहां भौतिकता व विज्ञान के आलोक को आध्यात्मिकता से अमृतोपम बनाया जाता है व तकनीकी का विश्वकल्याण हेतु पवित्र साधन के रूप में प्रयोग किया जाता है। मुख्य अतिथि उत्तराखंड सरकार के शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने कहा कि विनम्रता सर्वोच्च योग्यता है।
शिष्य अपनी विनम्र भावना से स्वयं को आचार्य के सर्वश्रेष्ठ ज्ञान का सत्पात्र सिद्ध कर सकता है। समारोह में आचार्यकुलम शिक्षण संस्थान के प्राचार्य कैलाशचंद्र पांडेय, डॉ. ऋतंभरा शास्त्री मौजूद रहे। भारतीय शिक्षा बोर्ड के महासचिव व आचार्यकुलम शिक्षण संस्थान के पूर्व निदेशक एलआर सैनी को स्वामी विवेकानंद की कांस्य प्रतिमा भेंटकर सम्मान किया।