फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पासपोर्ट बनवाना है तो यहां हाथों हाथ हो जाएगा काम, इस दिन ऐसे करें आवेदन

Fri, 29 Mar 2019 08:57 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
पासपोर्ट - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

अगर आपको पासपोर्ट बनवाना है तो परेशान न हों, यहां आपका काम मिनटों में हो जाएगा। उत्तराखंड क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय की ओर से छह अप्रैल को हाथीबड़कला स्थित पासपोर्ट सेवा केंद्र में ‘पासपोर्ट मेला’ आयोजित किया जा रहा है।

विज्ञापन


इसमें प्रदेश के सभी जिलों के आवेदक पासपोर्ट के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया एक अप्रैल की शाम चार बजे से शुरू होगी। आवेदक इसके लिए पहले कार्यालय की वेबसाइट (www.passportindia.gov.in) पर जाकर ऑनलाइन आवेदनपत्र और पासपोर्ट फीस का भुगतान करेंगे।

विज्ञापन

क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी ऋषि अंगरा ने बताया कि पासपोर्ट कार्यालय की ओर से मेले में कर्मचारियों के अलावा अधिकारी भी तैनात रहेंगे।

मेले में ही आवेदनों और दस्तावेजों की जांच कर उन्हें पुलिस जांच और अन्य आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजा जाएगा।

ऋषि अंगरा ने बताया कि मेले में आवेदक अपने नियमित समय पर अपॉइंटमेंट स्लिप की प्रिंट, फीस भुगतान की रसीद और दस्तावेजों की फोटोकॉपी लेकर उपस्थित रहेंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें