फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरोगा मारपीट मामला: युवक के हिरासत में लेने के कुछ घंटे बाद ही उसके भाई ने दम तोड़ा 

Fri, 29 Mar 2019 08:14 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क/अमर उजाला, काशीपुर
विज्ञापन
शव - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

कुंडेश्वरी चौकी में दरोगा के साथ हुई हाथापाई के मामले में एक युवक को हिरासत में लेने के कुछ घंटे बाद ही उसके भाई की मौत हो गई। विरोध की आशंका से पुलिस के हाथ पांव फूल गए। पुलिस ने हिरासत में लिए गए पांचों युवकों को पुलिस जांच में सहयोग करने के आश्वासन मिलने पर छोड़ दिया।

विज्ञापन


इस दौरान दबी जुबान में कुछ लोगों ने युवक की मौत के मामले को तूल देने का प्रयास किया लेकिन मृतक के परिजनों ने बीमारी के चलते युवक की स्वाभाविक मौत होने की बात कहते हुए किसी भी तरह की कार्रवाई करने से इंकार कर दिया। 

बृहस्पतिवार रात पुलिस की टीमों ने गुलजारपुर, जुड़का, ढकिया आदि क्षेत्रों में आरोपियों की तलाश में दबिश दी। पुलिस ने ढकिया से हैप्पी को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। इसके कुछ देर बाद ही हैप्पी के भाई की मौत हो गई। इसकी जानकारी पर पुलिस के हाथ पैर फूल गए।
विज्ञापन


इस दौरान पुलिस पर दबाव बनाने के लिए कुछ लोगों ने इस मामले को तूल देने की कोशिश की। युवक की मौत को लेकर तमाम तरह की अफवाहें फैलाई गईं और मीडिया कर्मियों को फोन कर गुमराह करने की कोशिश भी की गई। क्षेत्र में फैली अफवाहों से विरोध की आशंका के चलते पुलिस ने हिरासत में लिए गए आरोपियों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। 

विज्ञापन

बता दें कि खनन लदे चार डंपर सीज करने के विरोध में खनन कारोबारियों ने 26 मार्च को शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे के नेतृत्व में कुंडेश्वरी पुलिस चौकी का घेराव किया था। इस दौरान चौकी प्रभारी के साथ हाथापाई भी हुई।

इस मामले में पुलिस ने शिक्षा मंत्री समेत 100 से अधिक खनन व्यवसायियों के खिलाफ सरकारी कामकाज में बाधा डालने, चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था।

पुलिस पांच नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। वहीं, पुलिस ने स्टोन क्रशर स्वामी दीपक बाली समेत सात लोगों के खिलाफ न्यायालय से गैर जमानती गिरफ्तारी वारंट भी प्राप्त कर लिए हैं। 

किडनी रोग से पीड़ित था लवली : अंग्रेज
मृतक लवली (25) पुत्र स्व. विक्कर के चाचा अंग्रेज ने बताया कि उनका भतीजा काफी समय से किडनी रोग से पीड़ित था। बीमारी के चलते उसकी शादी भी नहीं हो पाई थी। वहीं परिजनों ने कहा कि पुलिस की दबिश से लवली की मौत का कोई संबंध नहीं है। 

कुंडेश्वरी चौकी पर 26 मार्च को हुई घटना के संबंध में ढकिया निवासी हैप्पी को पूछताछ के लिए लाया गया था। शुक्रवार सुबह उसके भाई लवली की किडनी की बीमारी से मौत हो गई। मुकदमे की जांच में सहयोग करने के आश्वासन पर हैप्पी को छोड़ दिया गया। मृतक के परिजनों ने लवली की स्वाभाविक मौत होने की बात कहकर शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया।
- डॉ. जगदीश चंद्र, अपर पुलिस अधीक्षक, काशीपुर 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें