फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू जाने वाली वॉल्वो बसों में घटे यात्री

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद-370 हटाए जाने के बाद उपजे हालात का असर उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों पर भी पड़ा है। परिवहन निगम अफसरों की मानें तो बीते दो दिनों में देहरादून से जम्मू जाने वाली वॉल्वो बसों में यात्रियों की संख्या काफी कम रही। हालांकि पंजाब जाने वाले यात्रियों की वजह से औसत सीटें भर गईं।
विज्ञापन

प्रबंध निदेशक रणवीर सिंह चौहान का कहना है कि अनुच्छेद-370 हटने के बाद जम्मू-कश्मीर में हालात संवेदनशील हैं। इसके चलते वाल्वों बसों में यात्रियों की संख्या में थोड़ी कमी आयी है। बसों को फिलहाल जम्मू आईएसबीटी से पहले ही रोका जा रहा है। बसों के संचालन पर पूरी तरह प्रतिबध्ंा लगाए जाने जैसी बात सामने नहीं आयी है। यदि प्रशासन द्वारा बसों के संचालन पर रोक लगायी जाती है तो उसी के अनुुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें