फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: दून से महाकुंभ स्पेशल वॉल्वाे बस में यात्रियों का संकट

विज्ञापन
विज्ञापन
Iवॉल्वो बसों का किराया द्वितीय श्रेणी एसी कोच से 330 रुपये अधिक
विज्ञापन

I

Iदेहरादून से प्रयागराज महाकुंभ के लिए संचालित वॉल्वो बस के लिए पर्याप्त यात्री नहीं मिल पा रहे हैं। ऐसे में बमुश्किल बस का संचालन हो पा रहा है। इसके पीछे की वजह ट्रेन की अपेक्षा वॉल्वो बस का अधिक किराया होना है। इसके अलावा साधारण बसों में काफी कम यात्री मिल रहे हैं।I
Iदून से प्रयागराज के लिए दस जनवरी से बस सेवा शुरू की गई थी। इसमें सुबह के समय एक साधारण और शाम को एक वॉल्वो बस का संचालन किया जा रहा है। इस बस को वाया हरिद्वार, मुरादाबाद और लखनऊ भेजा रहा है। इन बसों में अब बहुत कम संख्या में यात्री मिल रहे हैं। ऐसे में संचालन करना खासा मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन

I
Iदरअसल दून से प्रयागराज तक साधारण रोडवेज बस का किराया 1160 रुपये और वॉल्वो बस का किराया 2280 रुपये है। जबकि दून से संचालित स्पेशल ट्रेन के द्वितीय श्रेणी एसी कोच का किराया 1950 रुपये, तृतीय श्रेणी एसी का 1380 रुपये, स्लीपर का 510 रुपये और सामान्य 204 रुपये है।I
विज्ञापन

Iऐसे में श्रद्धालु इतना अधिक पैसा खर्च कर बैठ का करीब 15 घंटों का सफर करने की बजाय ट्रेन में वातानुकूलित और स्लीपर कोच में जाना पसंद कर रहे हैं। यही कारण है कि महाकुंभ स्पेशल ट्रेन की सभी सीटें फुल हो चुकी हैं। इस पर ग्रामीण डिपो के एजीएम राजीव गुप्ता ने बताया कि दून से दोनों बसों का संचालन किया जा रहा है। हालांकि यात्री संख्या काफी कम है।I
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें