जीआरडी कॉलेज राजपुर से पास आउट हुए एससी, एसटी और ओबीसी छात्रों को डिप्लोमा जल्द मिलेगा। इस संबंध में दौलत कुुंवर की ओर से मंगलवार को कॉलेज पहुंचकर धरने की चेतावनी दी थी। इसके बाद कॉलेज प्रशासन ने एक हफ्ते के अंदर छात्रों को डिप्लोमा दिए जाने का आश्वासन दिया है।
दौलत कुंवर ने बताया कि कॉलेज की ओर से छात्रों का डिप्लोमा रोका गया था। इससे छात्रों को आगे पढ़ाई करने में दिक्कत हो रही है। फिलहाल कॉलेज प्रशासन ने एक हफ्ते के अंदर डिप्लोमा जारी करने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान रोहित कुमार, मनीष कुमार, पिंकू, शुभम, संजय, सोहन, सुमित प्रवेश आदि मौजूद रहे। मा.सि.रि.