किशोरी को लेकर कालसी थाने पहुंची पुलिस
मौके पर पहुंचे रुद्र सेना के संस्थापक राकेश तोमर उत्तराखंडी ने धर्म विशेष के युवकों के ऐसा करने पर आक्रोश जताया। उन्होंने कहा कि लव जिहाद के लिए किशोरी को दोनों युवकों ने बहलाया फुसलाया। लोगों के आक्रोश को देखते हुए सुरक्षा की दृष्टि से राजस्व पुलिस दोनों युवकों और किशोरी को लेकर देर रात कालसी थाने पहुंची।
ये भी पढ़ें...Dehradun Weather: राजधानी में पूरे महीने के बराबर दो दिन में बरस गया पानी, 10 डिग्री गिरा पारा
राजस्व क्षेत्र मशक के राजस्व उपनिरीक्षक गुलशन हैदर ने बताया कि दोनों आरोपी युवकों के खिलाफ पॉक्सो और अपहरण का मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। किशोरी का मेडिकल कराया जा रहा है। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।