राज्य के सभी लोग उत्तराखंड गठन का इतिहास जानें इसके लिए अमर उजाला उत्तराखंड उदय क्विज प्रारंभ करेगा। इसके तहत उत्तराखंड गठन का इतिहास नौ नवंबर तक श्रृंखलाबद्ध प्रकाशित किया जाएगा।
प्रदेश के निवासी ले सकेंगे भाग
साथ ही कुछ सवाल होंगे, उन सवालों के सही जवाब प्रकाशित फार्मेट में भरकर आपको अमर उजाला द्वारा तय स्थानों पर जमा करना होगा। इसके साथ ही आप http://dehradun.amarujala.com पर भी इस क्विज का जवाब दे सकते हैं। इस क्विज में प्रदेश का कोई भी निवासी भाग ले सकता है।
जो अमर उजाला के पाठक नहीं हैं, वे फार्मेट फोटो स्टेट कराकर इस्तेमाल कर सकते हैं। इस तरह प्रतिदिन 10 विजेता चुने जाएंगे। एक से अधिक लोगों के जवाब सही होने पर विजेताओं का चुनाव लकी ड्रा से किया जाएगा। विजेताओं के नाम अगले दिन की क्विज के साथ प्रकाशित होंगे। 25 अक्तूबर से लेकर नौ नवंबर तक चुने गए विजेताओं में से तीन महाविजेता भी चुने जाएंगे।
मिलेंगे उपहार
सभी विजेताओं को आकर्षक उपहार शिवालिक कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग की ओर से दिए जाएंगे। कॉलेज के वाइस चेयर पर्सन अजय कुमार ने कहा कि उत्तराखंड के 16वें स्थापना दिवस उत्सव समारोह को हम अपने कैंपस में भी सेलीब्रेट करेंगे और एक नवंबर को शहीद स्मारक स्थल के समीप आयोजित रक्तदान शिविर में कॉलेज स्टाफ और स्टूडेंट दोनों ही बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे।