फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में पार्किंग नहीं बनाने वाले भवन स्वामियों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) की ओर से स्वीकृत मानचित्र के अनुरूप पार्किंग नहीं बनाने वाले भवन स्वामियों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी है। प्राधिकरण उपाध्यक्ष सोनिका के आदेश पर जोनवार ऐसे तमाम व्यावसायिक भवनों को चिह्नित किया जा रहा, जहां पार्किंग की व्यवस्था होनी थी, लेकिन फिलहाल भवन स्वामियों द्वारा पार्टी की कोई व्यवस्था नहीं की गई।
विज्ञापन

प्राधिकरण के अधिकारियों, इंजीनियरों की ओर से किए जा रहे सर्वे में सामने आया कि कई भवन स्वामियों ने एमडीडीए की ओर से स्वीकृत की गई पार्किंग की जगह व्यावसायिक गतिविधियों के लिए इस्तेमाल कर लिया गया है। एमडीडीए के अधीक्षण अभियंता एससीएस राणा ने बताया कि एमडीडीए के प्रावधानों के मुताबिक, आवासीय और व्यावसायिक भवनों में पार्किंग की व्यवस्था जरूरी है, लेकिन तमाम ऐसे बड़े व्यावसायिक भवन, शॉपिंग मॉल हैं, जहां या तो पार्किंग बनाई ही नहीं गई और यदि पार्किंग का निर्माण किया गया है तो गाड़ियों की पार्किंग की जगह उसका भी व्यावसायिक उपयोग किया जा रहा है।
इस संबंध में कई बार प्राधिकरण को शिकायतें भी दर्ज कराई गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब प्राधिकरण उपाध्यक्ष सोनिका के आदेश पर ऐसे तमाम आवासीय, बड़े व्यावसायिक भवनों को चिह्नित किया जा रहा, जहां एमडीडीए की ओर से स्वीकृत मानचित्र के अनुरूप पार्किंग की व्यवस्था नहीं की गई या फिर पार्किंग की व्यवस्था की गई तो उसका व्यावसायिक उपयोग किया जा रहा है। राणा का कहना है कि ऐसे तमाम भवनों को चिह्नित करने के बाद भवन स्वामियों के खिलाफ एमडीडीए के प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

सड़कों पर निर्माण सामग्री तो जुर्माना
प्राधिकरण उपाध्यक्ष सोनिका के आदेश पर ऐसे तमाम निर्माणाधीन आवासीय, व्यावसायिक भवनों को चिह्नित किया जा रहा है, जिनके सामने सड़कों पर ही ईंट, रेत बजरी समेत तमाम निर्माण सामग्री को रखा गया है। इससे आमजन को आवाजाही में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। प्राधिकरण उपाध्यक्ष ने एमडीडीए के अफसरों, इंजीनियरों को निर्देशित किया कि ऐसे तमाम भवन स्वामियों को चिह्नित किया जाए जो सड़कों पर रेत, बजरी समेत तमाम निर्माण सामग्री रखकर आवाजाही को बाधित कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें