फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: नशे की आदत रोकने के लिए माता-पिता को उठानी होगी जिम्मेदारी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
- संयुक्त नागरिक संगठन की ओर से आयोजित की गई गोष्ठी



संयुक्त नागरिक संगठन की ओर से कारगी रोड स्थित कार्यालय पर यातायात नियमों के प्रति जागरूकता एवं विचारों पर एक गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी में वक्ताओं ने कहा कि युवाओं में नशे की बढ़ती आदत और शराबखोरी को रोकने की जिम्मेदारी स्वयं माता-पिता को उठानी होगी। सामाजिक, शैक्षिक, धार्मिक संस्थाओं को भी प्रशासनिक विभागों के साथ मिलकर सहयोगात्मक कदम उठाने होंगे। इसमें दून की विभिन्न संस्थाओं के साथ सामाजिक व अन्य संगठन के पदाधिकारी शामिल हुए।
विज्ञापन




इस दौरान स्मार्ट सिटी के 100 से अधिक सड़कों पर लगे सीसीटीवी कैमरे नियमित मॉनीटिरिंग के अभाव में खराब होने, सड़क परिवहन कानूनों के अनुपालन के लिए जिम्मेदार परिवहन विभाग के पास मात्र दो एल्कोमीटर होने, ड्रिंक एवं ड्राइव में इनके नौ माह में 18 चालान होने पर सवाल खड़े किए गए। चौराहों पर नाइट विजन कैमरे और रम्बल स्ट्रीप लगाने की मांग की गई। इस दौरान शराब की दुकानों और बार को रात आठ बजे तक ही खोलने की मांग की गई। इस मौके पर पदम सिंह थापा, पूरन सिंह रावत, नवीन कुमार, मुकेश नारायण शर्मा, एड. रवि सिंह नेगी, सुशील सैनी, अवधेश शर्मा, लेफ्टिनेंट कर्नल बीएम थापा, ब्रिगेडियर केजी बहल, राजकुमार टॉक, जितेंद्र डंडोना, प्रदीप कुकरेती, सुशील त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें