बताया कि तीन दिन के इस आयोजन में टीचर्स को नई शिक्षा पद्धति, शिक्षा के बदलाव समेत कई अन्य विषय पर सत्र आयोजित होंगे। इसमें देशभर के करीब 200 प्रिंसिपल और करीब 300 शिक्षक शामिल होंगे।
पीपीएसए के अध्यक्ष प्रेम कश्यप ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश को एजूकेशन हब बनाने की कोशिशों में लगी है। जिसमें निजी स्कूल भी पूरा सहयोग कर रहे हैं। हमारे पास उद्योगों की बहुत ज्यादा संभावना नहीं है।
हमें एजूकेशन इंडस्ट्री पर फोकस करना होगा। इससे राज्य में जहां रोजगार के साधन विकसित होंगे, वहीं अर्थव्यवस्था को भी फायदा मिलेगा।