फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां-बाप का इंतजार कर रहा मासूम प्रिंस

Sun, 18 Jan 2015 11:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड के ऋषिकेश में पुलिस ने त्रिवेणी घाट पर एक मासूम बच्चे को लावारिस हालत में बरामद किया है। पांच साल का यह मासूम अपने माता-पिता से बिछड़ गया है। पुलिस छानबीन कर उसके माता-पिता की पता लगा रही है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक रविवार को गश्त के दौरान त्रिवेणी घाट पर पांच साल का एक मासूम बच्चा सीढ़ियों पर बैठा मिला। पूछने पर उसने अपना नाम प्रिंस बताया। बताया कि वह माता-पिता से कहीं बिछुड़ गया है।

घर का पता नहीं मालूम
चौकी प्रभारी त्रिवेणीघाट अमन चड्ढा ने बताया कि बच्चा छोटा है। उसने अपने पिता का नाम विनय और मां का नाम सुमन बताया है। मासूम ने अपना घर नजीबाबाद बताया है। लेकिन उसे अपने नजीबाबाद स्थित घर का पता नहीं मालूम है।
विज्ञापन


पुलिस उसके माता-पिता की तलाश कर रही है। समीपवर्ती थाना, चौकियों को भी बच्चे की जानकारी जुटाने को कहा गया है।
विज्ञापन

पांच माह बाद बेटी ने दर्ज कराई मां की गुमशुदगी

ऋषिकेश के रायवाला में अकेले रह रही महिला पांच महीने पहले लापता हो गई। हिमाचल प्रदेश में रहने वाली उसकी बेटी ने मायके लौटकर मां की गुमशुदगी दर्ज कराई है। महिला घर से पेंशन लेने निकली थी। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक, इंदु बौथ निवासी सरूड़, कुल्लू हिमाचल प्रदेश ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी मां दुर्गा देवी गुसाईं (50) पत्नी स्व. गोविंद सिंह गुसाईं रायवाला में कई वर्षों से अकेले रह रही थी।

बताया कि महिला 15 जुलाई 2014 को घर से पेंशन लेने बैंक गई थी तब से घर नहीं लौटी। बताया कि उसने मां से दूरभाष पर संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन बात नहीं हो पाई।

करीब छह माह बाद भी यही स्थिति रही तो बेटी कुछ दिन पहले रायवाला आ गई। यहां घर पर कोई नहीं मिला। पुलिस ने तहरीर के आधार पर महिला की गुमशुदगी दर्ज कर ली है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें