फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अर्द्धसैनिक बल अब राजधानी की सड़कों पर रात में करेंगे चेकिंग

Sun, 05 Feb 2017 10:29 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
पैरामिलिट्री फोर्स - फोटो : demo pic
विज्ञापन
अर्द्धसैनिक बल दिन में संवेदनशील इलाकों में भ्रमण करने के साथ ही रात में चौराहों पर चेकिंग भी करेंगे। दस चौराहों पर उनकी तैनाती का प्लान शनिवार को जारी कर दिया गया।
विज्ञापन


देहरादून जिले को पहले चरण में अर्द्धसैनिक बलों की चार कंपनी आवंटित हुई है। इनमें से एक कंपनी विकासनगर और दूसरी ऋषिकेश में कैंप कर रही है। राजधानी के हिस्से में दो कंपनी आई है। पुलिस अर्द्धसैनिक बलों के साथ दिन में संवेदनशील इलाकों में भ्रमण कर रही है।

पुलिस अधिकारियों ने अब रात में शहर में उनकी मौजूदगी दर्शाने का प्लान बनाया है। पुलिस अधीक्षक नगर अजय सिंह ने बताया कि अर्द्ध सैनिक बलों का रात और दिन में प्रयोग किया जाएगा। दिन में फ्लैग मार्च करने के साथ रात नौ बजे से लेकर सुबह पांच बजे तक चौराहों पर वह ड्यूटी करेंगे।
विज्ञापन


घंटाघर, अतुल माहेश्वरी चौक, जोगीवाला, आशा रोडी, बल्लीवाला, सेंट ज्यूड्स तिराहा, सहस्त्रधारा क्रासिंग, प्रेमनगर बाजार और किशन नगर चौक पर अर्द्धसैनिक बलों की मौजूदगी रहेगी। इसी दौरान वह इलाके की भौगोलिक परिस्थितियों से भी वाकिफ हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें