फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: पैरामेडिकल कोर्स अब एलाइड हेल्थ साइसेंज, सीटें भी हुईं छह गुना

Wed, 22 Jul 2026 02:16 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड में पैरामेडिकल पाठ्यक्रमों की संख्या में छह गुना से अधिक बढ़ोतरी की गई है। पाठ्यक्रमों की संख्या भी सात से बढ़ाकर 46 कर दी गई है। इतना ही नहीं अब सभी पैरामेडिकल कोर्स एलाइड हेल्थ साइंसेज के नाम से जाने जाएंगे।यह कोर्स राष्ट्रीय सहबद्ध एवं स्वास्थ्य सेवा व्यवसाय आयोग (एनसीएएचपी) के मानकों के अनुरूप संचालित होंगे। चिकित्सा शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है। चिकित्सा शिक्षा निदेशालय की ओर से मंगलवार को इस संबंध में अधिसूचना जारी की गई। नई व्यवस्था का उद्देश्य पूरे देश में एलाइड हेल्थ शिक्षा के लिए एक समान शैक्षणिक और नियामकीय ढांचा लागू करना है। चिकित्सा शिक्षा निदेशक एवं उत्तराखंड राज्य सहबद्ध एवं स्वास्थ्य देख-रेख वृत्ति परिषद के अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार आर्या ने बताया कि एलाइड हेल्थ काउंसिल के गठन के बाद पैरामेडिकल कोर्स, पैरामेडिकल काउंसिल और पैरामेडिकल फैकल्टी को नई व्यवस्था में शामिल किया गया है। अब इनसे जुड़े सभी नियामकीय, शैक्षणिक और प्रशासनिक कार्य एलाइड हेल्थ काउंसिल के माध्यम से संचालित होंगे। इसके साथ ही पैरामेडिकल की जगह आधिकारिक रूप से एलाइड हेल्थ साइंसेज शब्द का प्रयोग किया जाएगा।
विज्ञापन

पाठ्यक्रम और सीटों पर लागू होंगे केंद्रीय मानक : नई व्यवस्था के अनुसार सभी सरकारी और निजी संस्थानों में सीटों का निर्धारण, पाठ्यक्रमों की मान्यता और शैक्षणिक ढांचा केंद्रीय मानकों के अनुसार ही तय किया जाएगा। किसी भी कॉलेज या विवि को अपने स्तर पर पाठ्यक्रम तैयार करने या उसमें बदलाव करने की अनुमति नहीं होगी। सभी संस्थाओं को एनसीएएचपी द्वारा निर्धारित पाठ्यक्रम ही लागू करना होगा। इससे विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर पर समान गुणवत्ता की शिक्षा और डिग्री की बेहतर स्वीकार्यता मिलेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें