फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड पेपर लीक मामला: गैंगस्टर के तीन आरोपियों को कोर्ट से मिली जमानत, 50-50 हजार के निजी मुचलके पर छोड़ा

Sat, 05 Nov 2022 11:26 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

पेपर लीक मामले में मामले में अब तक सात गैंगस्टर के आरोपियों समेत 22 को जमानत मिल चुकी है। बचाव पक्ष के अधिवक्ता चंद्रशेखर तिवारी ने कोर्ट को बताया कि उनके मुवक्किल जगदीश गोस्वामी पेशे से एक शिक्षक हैं। उनको पेपर लीक मामले में पहले ही जमानत मिल गई थी। हालांकि, वह गैंगस्टर एक्ट लगने से जेल में बंद हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) के पेपर लीक मामले में शनिवार को गैंगस्टर के तीन आरोपियों की गैंगस्टर कोर्ट के विशेष जज चंद्रमणि राय ने जमानत मंजूर करते हुए 50-50 हजार के निजी मुचलके पर छोड़ने के निर्देश दिए।

विज्ञापन


जगदीश गोस्वामी, चंदन मनराल और बलवंत रौतेला को जमानत देते हुए कुछ पाबंदियां भी लगाई हैं। मामले में अब तक सात गैंगस्टर के आरोपियों समेत 22 को जमानत मिल चुकी है। बचाव पक्ष के अधिवक्ता चंद्रशेखर तिवारी ने कोर्ट को बताया कि उनके मुवक्किल जगदीश गोस्वामी पेशे से एक शिक्षक हैं। उनको पेपर लीक मामले में पहले ही जमानत मिल गई थी। हालांकि, वह गैंगस्टर एक्ट लगने से जेल में बंद हैं।

ये भी पढ़ें...उत्तराखंड:  भर्ती परीक्षाओं में नकल रोकने के लिए बना ड्राफ्ट, विधानसभा में आएगा विधेयक, बड़े फैसलों की तैयारी

 

जमानत की पैरवी करते हुए उन्होंने गैंगस्टर एक्ट में गलत और झूठे आरोप के तहत फंसाने का आरोप लगाया। कहा कि उनके खिलाफ ऐसा कोई सबूत नहीं है, जिसमें यह पाया जाए कि जगदीश गोस्वामी किसी गैंग से ताल्लुक रखते हैं। कहा कि आरोपी शिक्षक हैं और उनकी भूमिका संदिग्ध होने पर इस केस में सामने आई है। बहस सुनने के बाद कोर्ट ने जगदीश गोस्वामी सहित तीनों आरोपियों को जमानत दे दी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें