मास्टर्स प्रवेश परीक्षा में लोहाघाट की स्वाति जोशी ने 407 अंकों के साथ टॉप किया। स्वाति विवि की फूड टेक्नालॉजी में अंतिम वर्ष स्नातक की परीक्षा दे रही हैं। कोहली कॉलोनी, बिठौरिया नंबर एक निवासी आकांक्षा जोशी ने 382 अंक प्राप्त किए।
आकांक्षा भी विवि के फूड टेक्नोलॉजी की अंतिम वर्ष स्नातक की परीक्षा दे रही हैं। विवि के वेटनरी में स्नातक फाइनल ईयर के छात्र विवेक गैरोला ने 378.42 अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया।
मास्टर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन (एमसीए) की प्रवेश परीक्षा के लिए शेहातपुर (फरीदाबाद) के करन बोहरा ने 306 अंक के साथ पहला, सुभाष नगर हल्द्वानी के कौशल कार्की ने 302 अंकों के साथ दूसरा और आवास विकास रुद्रपुर के प्रतीक वर्मा ने 294 अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया।
बताया कि सभी परीक्षा परिणाम विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं। सफल अभ्यर्थियों की काउंसलिंग का कार्य जुलाई के दूसरे या चौथे सप्ताह से शुरू किया जाएगा। काउंसलिंग की तिथियां भी विश्वविद्यालय की वेबसाइट
http://www.gbpuat.ac.in/ पर जुलाई के प्रथम सप्ताह में अपलोड कर दी जाएगी।
स्नातक प्रवेश परीक्षा में 9898 प्रवेशार्थियों ने आवेदन किया था। कुलपति डॉ. तेज प्रताप ने सभी सफल अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं दी हैं। इस दौरान अपर संयोजक, प्रवेश डॉ. विनोद कुमार, परीक्षा चेयरमैन डॉ. जेपी पांडेय भी मौजूद रहे।