इसी तरह, मास्टर्स प्रवेश परीक्षा में तलवाड़ी जिला चमोली निवासी अरुणा कुनियाल पुत्री बीडी कुनियाल ने 600 में से 431 अंकों के साथ टॉप किया है। अरुणा ने पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान में स्नातक की शिक्षा भी पंतनगर विश्वविद्यालय से ही प्राप्त की है।
कुसुमखेड़ा (हल्द्वानी) निवासी संदीप जोशी पुत्र भुवन चंद्र जोशी ने 429 अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान हासिल किया। मास्टर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन (एमसीए) प्रवेश परीक्षा में नोएडा (यूपी) के दीपांशु नेगी ने 600 में से 251 अंक के साथ पहला स्थान प्राप्त किया।
228 अंकों के साथ अल्मोड़ा के दीपक बिष्ट दूसरे स्थान पर रहे। डॉ. चावला ने बताया कि परीक्षा परिणाम विवि की वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं। सफल अभ्यर्थियों की काउंसलिंग जुलाई के दूसरे सप्ताह से शुरू की जाएगी। काउंसलिंग की तारीखें विवि की वेबसाइट पर जुलाई के प्रथम सप्ताह में अपलोड कर दी जाएंगी।