उत्तराखंड में पंतनगर का बेटा कैलिफोर्निया जाने की तैयारी में है। गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में कीट वैज्ञानिक डॉ. रुचिरा तिवारी के बेटे क्षितिज का अमेरिका के कैलिफोर्निया की सेंटा क्लारा स्थित मल्टीनेशनल कंपनी एडवांस्ड माइक्रो डिवाइस (एएमडी) में छह माह की इंटर्नशिप के लिए चयन हुआ है।
क्षितिज को इंटर्नशिप के दौरान छह महीने में करीब 30 लाख रुपये की धनराशि दी जाएगी। क्षितिज ने टेक्सास विवि में प्रथम वर्ष की परीक्षा 4/4 ग्रेड अंकों से उत्तीर्ण की है। क्षितिज के पिता डॉ. मनोज श्रीवास्तव अखिल भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान नई दिल्ली में प्रधान वैज्ञानिक हैं।