फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंतनगर के क्षितिज कैलिफोर्निया में करेंगे इंटर्नशिप, 6 महीने में मिलेंगे 30 लाख रुपए

Mon, 03 Jun 2019 08:28 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तराखंड में पंतनगर का बेटा कैलिफोर्निया जाने की तैयारी में है। गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में कीट वैज्ञानिक डॉ. रुचिरा तिवारी के बेटे क्षितिज का अमेरिका के कैलिफोर्निया की सेंटा क्लारा स्थित मल्टीनेशनल कंपनी एडवांस्ड माइक्रो डिवाइस (एएमडी) में छह माह की इंटर्नशिप के लिए चयन हुआ है।

विज्ञापन

वर्तमान में क्षितिज अमेरिका के ए एंड एम विश्वविद्यालय टेक्सास से कंप्यूटर इंजीनियरिंग में मास्टर ऑफ साइंस के द्वितीय वर्ष की पढ़ाई कर रहे हैं। क्षितिज का चयन इंटर्नशिप के लिए एएमडी में हुआ है।

 

क्षितिज को इंटर्नशिप के दौरान छह महीने में करीब 30 लाख रुपये की धनराशि दी जाएगी। क्षितिज ने टेक्सास विवि में प्रथम वर्ष की परीक्षा 4/4 ग्रेड अंकों से उत्तीर्ण की है। क्षितिज के पिता डॉ. मनोज श्रीवास्तव अखिल भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान नई दिल्ली में प्रधान वैज्ञानिक हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें