पैनिक बटन एक इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस है। आपातकालीन स्थिति में पैनिक बटन दबाने से पुलिस को जीपीएस के माध्यम से आपकी लोकेशन का पता लग जाता है। पैनिक बटन डिवाइस को ब्लूटूथ के जरिये मोबाइल से कनेक्ट किया जाता है। बटन दबाने पर डिवाइस में फीड किए पुलिस समेत दस परिचितों के नंबरों पर मैसेज पहुंच जाता है। जीपीएस लोकेशन का पता लगने पर पुलिस 30 सेकेंड में पीड़ित तक पहुंच सकती है।
सही समय पर मिला रिस्पांस
विभाग की ओर से जिन महिलाओं को पैनिक बटन दिए गए थे। उनसेे गलती से पैनिक बटन दबने पर पुलिस ने 25 सेकेंड में रिस्पांस किया है। डिवाइस का बटन दबने पर महिला पुलिस हेल्पलाइन को तत्काल मैसेज चला जाता है।
महिलाओं की सुरक्षा के लिए पैनिक बटन कारगर साबित हुए हैं। हमारा प्रयास है कि कम दरों पर पैनिक बटन उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए विभाग की ओर से कीमत पर छूट देने पर विचार किया जा रहा है।
-रेखा आर्य, महिला एवं बाल विकास मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)