फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचेश्वर बांध को लेकर भारत-नेपाल के बीच जनसुनवाई में पहुंचे ग्रामीण, कई मुद्दों पर दिए सुझाव

Wed, 09 Aug 2017 12:51 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचेश्वर बांध बहुउद्देश्यीय परियोजना की चंपावत में दोनों देशों के अध‌िकारियों की मौजूदगी में जनसुनवाई शुरू हो गई है।  प्रभावित गांवों के सैकड़ों ग्रामीण जन सुनवाई में अपनी समस्या लेकर पहुंचे हैं। 
विज्ञापन


इस दौरान ग्रामीणों से लिखित में आपत्तियां और सुझाव ल‌िए जा रहे हैं। वहीं व‌िरोध की आशंका को देखते हुए व्यापक पुल‌िस बल की तैनाती भी की गई है। इस दौरान डीएम अहमद इकबाल, विधायक पूरन सिंह फर्त्याल और पूरव दर्जा राज्यमंत्री हयात माहरा, विधायक प्रतिनिधि मुकेश कलखुड़िया, ब्लाक प्रमुख निर्मल माहरा समेत दोनों देशों के अधिकारी और वाप्कोस कंपनी के प्रतिनिधि भी उपस्‍थ‌ित हैं। 

बता दें क‌ि, उधर, पंचेश्वर बांध के डूब क्षेत्र में आने वाले विकासखंड लोहाघाट के बसकुनी, जिंडी, सुराड़ गांव के लोगों की खुली बैठक में ग्रामीणों ने सशर्त अनापत्ति दे चुके हैं। ग्रामीणों ने भूमि के बदले भूमि, मकान के बदले मकान देने के साथ ऐसे स्थानों में विस्थापित करने की मांग की, जहां शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली, पानी आदि की सभी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध हों। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें