प्रदेश में 88 एडीओ पंचायत और 1078 वीडीओ हैं कार्यरत
राज्य के 95 विकासखंड़ों में इतने ही खंड विकास अधिकारी हैं, जो पंचायतों के सचिव हैं। जबकि क्षेत्र पंचायतों में 95 सहायक विकास अधिकारी पंचायत के पद सृजित हैं। जिनमें 88 सहायक विकास अधिकारी पंचायत कार्यरत हैं। जिनके सात पद खाली हैं। इसके अलावा प्रदेश में 1175 में से 1078 ग्राम पंचायत विकास अधिकारी कार्यरत हैं। जिनके 97 पद खाली हैं।
ये भी पढ़ें...Kotdwar: फरसूला गांव के पास भड़की वनाग्नि पर 12 घंटे बाद पाया जा सका काबू, टिहरी में भी सुलगते रहे जंगल
उत्तराखंड को छोड़कर अधिकतर राज्यों में एडीओ पंचायत क्षेत्र पंचायत के सचिव हैं, जनप्रतिनिधियों की ओर से मांग की गई थी कि राज्य में भी एडीओ पंचायत को पंचायतों का सचिव बनाया जाए। इसके लिए सरकार कैबिनेट में प्रस्ताव लाएगी। -मदन कौशिक, सचिव पंचायतीराज