महिला के साथ घर में घुसकर उसकी आबरू के साथ खिलवाड़ करने की कीमत पंचायत ने तीस हजार रुपए लगाई। इसके बाद उन्होंने आरोपी के घरवालों को ये काम करने के लिए कहा।
घर में सो रही महिला के साथ दुराचार का प्रयास करने और उसके दुधमुंहे बच्चे को पलंग से गिराकर गंभीर रूप से घायल करने की कीमत पंचायत ने तीस हजार रुपये लगाकर मामले का निपटारा कर दिया, जबकि कोतवाली पुलिस घटना के बाद से ही आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश में जुटी है।
कंकरखाता गांव निवासी एक व्यक्ति सऊदी अरब में काम करता है। घर पर उसकी पत्नी अकेली रहती है। एक नवंबर को वह अपने बच्चे के साथ अपने घर में सोई हुई थी। आरोप है कि गांव के एक युवक ने कमरे में जबरन घुसकर महिला के साथ दुराचार का प्रयास किया था।
आरोपी ने उसके एक साल के बच्चे को पलंग से नीचे गिरा दिया था इससे उसके नाक की हड्डी भी टूट गई थी। बाद में परिजनों ने बच्चे को अस्पताल पहुंचाया था तथा घटना की तहरीर लक्सर कोतवाली पुलिस को दी।