फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता से दुष्कर्म के आरोपी को पंचायत ने सुनाई ऐसी सजा, देखता रह गया पूरा गांव

Sun, 23 Apr 2017 11:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
 रुड़की में एक व‌िवाह‌िता से दुष्कर्म के आरोपी को पंचायत ने ऐसी सजा सुनाई की पूरा गांव देखता रह गया। युवक को भरी पंचायत में मुंह काला कर उसके गले में जूतों की माला डालकर पूरे गांव में घुमाए जाने की सजा सुनाई गई।
विज्ञापन


पंचातय के फरमान के बाद युवक को मुंह काला कर पूरे गांव में घुमाया गया। इसका विरोध करने पर युवक और उसके पिता की जमकर पिटाई की गई। दोनों का उपचार सिविल अस्पताल में चल रहा है। मामले की जानकारी पुलिस को नहीं दी गई है। 

कोतवाली रुड़की अंतर्गत नगला इमरती गांव में शनिवार सुबह करीब 11 बजे एक पंचायत बुलाई गई। एक विवाहिता और उसके परिजनों ने एक युवक पर आरोप लगाया था कि युवक ने अकेले में विवाहिता के साथ छेड़छाड़ कर उसके साथ जबरदस्ती करने का प्रयास किया था।
विज्ञापन


इस पर युवक को उसके काम से पंचायत में बुलाया गया। पंचायत में युवक को बताया गया कि उस पर यह आरोप लगाए गए हैं। हालांकि युवक ने आरोपों को निराधार बाते हुए रुपयों के लेनदेन की बात कही। 
Trending Videos
विज्ञापन

युवक और उसके पिता को चोट आई

demo pic - फोटो : demo
लेकिन पंचायत ने युवक को दोषी मानते हुए उसका मुंह काला कर, उसके गले में जूतों की माला डालकर पूरे गांव में घुमाए जाने की सजा सुनाई। इस पर ग्रामीणों ने युवक को पकड़ लिया। युवक और उसके पिता इस बात का विरोध किया।

इस पर ग्रामीणों ने युवक और उसके पिता की पिटाई कर दी। ग्रामीणों ने पंचायत के फरमान पर युवक का मुंह काला किया और उसके गले में जूते की माला डाल दी। इसके बाद पूरे गांव में युवक को घुमाया गया। उसको जूते मारे गए। युवक के माफी मांगने और भविष्य में ऐसा न करने पर ग्रामीणों ने उसे छोड़ दिया। 

मारपीट में युवक और उसके पिता को चोट आई है। दोनों को सिविल अस्पताल रुड़की में भर्ती कराया गया है। पूरे प्रकरण की कोई जानकारी पुलिस को नहीं दी गई है। हालांकि आरोपी युवक का कहना है कि उसने कोई गलत काम नहीं किया है। उसने रुपये उधार दिये हुए थे। इसी बात को लेकर उसका विवाद था। युवक का कहना है कि वह मामले की तहरीर पुलिस को देगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें