फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्योतिष महाकुंभ: देश के नामी ज्योतिष बताएंगे आपका भविष्य, यहां जल्द करें रजिस्ट्रेशन

Sun, 23 Apr 2017 08:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
जब से दुनिया बनी है हर इंसान एक सवाल के लिए हमेशा परेशान रहा है कि उसका भविष्य क्या होगा? वो किस दिशा में जाएगा? नौकरी मिलेगी या बिजनेस में फायदा मिलेगा, कब, कौन से शुरुआत फायदा दिलाएगी? जीवन साथी कैसा होगा? कौन होगा? ग्रहों की चाल, राशि के दोष...और भी बहुत से ऐसे सवाल, जो आपको परेशान करते हैं।
विज्ञापन


तो इन सबका जवाब लेकर आ रहा है अमर उजाला-ग्राफिक एरा ज्योतिष महाकुंभ। इस महाकुंभ में देश के 100 से अधिक जाने-माने ज्योतिष, टैरो कार्ड रीडर, वास्तुविद एवं भाग्य जानने वाली विभिन्न पद्धतियों के विशेषज्ञ 14 और 15 मई को दून में जुटेंगे।

 गत वर्ष ज्योतिष महाकुंभ के सफल आयोजन की श्रृंखला में इस वर्ष हो रहे ज्योतिष महाकुंभ में आने वाले सेलिब्रिटी एस्ट्रोलॉजर्स से आप अपने भविष्य को लेकर निशुल्क परामर्श ले सकते हैं। गोपनीय बातें कर सकते हैं और समस्याओं से छुटकारा पाने की दिशा में कदम बढ़ा सकते हैं।
विज्ञापन


इस दौरान महाकुंभ में देशभर से आए ज्योतिष/वास्तुविद्,भविष्य जानने वाली विभिन्न पद्धतियों में स्वास्थ्य के क्षेत्र में हुए नए-नए प्रयोगों को लेकर अपने अनुभवों भी साझा करेंगे। दो दिवसीय कार्यक्रम के पहले दिन 14 मई को ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, क्लेमेंटाउन के सभागार में  उद्घाटन सत्र और आमजन के लिए निशुल्क परामर्श का रहेगा। निशुल्क परामर्श के लिए पहले से पंजीकरण करना होगा। 

कुंभ के  दूसरे दिन 15 मई को प्रथम सत्र में जीएमएस रोड स्थित होटल सेफ्रॉनलीफ में ज्योतिषियों के बीच आपसी संवाद होगा। तत्पश्चात चुनिंदा ज्योतिषियों के सम्मान के साथ कार्यक्रम का समापन होगा। पहले ज्योतिष कुंभ की तर्ज पर इस बार भी ज्योतिष के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए एक वरिष्ठ ज्योतिष को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। 

ज्योतिष महाकुंभ क्यों? 

अन्य सुपात्र् ज्योतिषियों को ज्योतिष विभूषण, ज्योतिष भूषण और ज्योतिष श्री सम्मान प्रदान किया जाएगा। अवार्ड के लिए ज्योतिषियों का चयन आयोजक मंडल करेगा। पदमेश इंस्टीट्यूट ऑफ वैदिक साइंसेज इस कार्यक्रम में विशिष्ट सहयोगी हैं। स्थानीय स्तर पर कार्यक्रम में ज्योतिषियों की भागेदारी को लेकर समन्वय की जिम्मेदारी गुरूकृपा ज्योतिषधाम के संस्थापक पीपीएस राना संभाल रहे हैं।   ज्योतिष महाकुंभ क्यों? 
ज्योतिष महाकुंभ के आयोजन का मूल उद्देश्य ज्योतिषियों के लिए ऐसा मंच तैयार करना है, जहां वे मिले-जुलें, ज्योतिष/वास्तु एवं भाग्य जानने वाली अन्य विधाओं के विभिन्न अनुभवों को साझा करें। ज्योतिष के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान देने वालों को विशिष्ट सम्मान से सम्मानित कर इस क्षेत्र में कुछ अनुपम करने की प्रतिस्पर्धा का माहौल बनाना आयोजन की मूल भावना है।

आपके लिए महाकुंभ में क्या?
आप भी अगर अपने भविष्य को लेकर परेशान हैं? कुछ नया पाने की चाहत रखते हैं तो यहां आपके लिए निशुल्क है। आप ज्योतिष परामर्श निशुल्क ले सकते हैं, लेकिन यह मौका पहले और पहले पाओ आधार पर ही मिलेगा। इसके लिए स्थानीय लोग निशुल्क पंजीकरण करा सकते हैं। पंजीकरण एक मई से प्रारंभ होगा। 
 
विज्ञापन

ज्योतिषी रजिस्ट्रेशन के लिए यहां संपर्क करें 

स्थानीय ज्योतिषियों की बड़ी संख्या में भागेदारी के बिना ज्योतिष महाकुंभ का सफल होना संभव नहीं है। लिहाजा आप सभी सम्मानित ज्योतिषगणों से अनुरोध है कि कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अपना पंजीकरण करवा लें। ताकि संख्या के मुताबिक सभी व्यवस्था की जा सके।   इसके लिए ज्योतिषियों को अमर उजाला कार्यालय आकर अथवा ई-मेल abhisheks@ddn.amarujala.com पर अपनी प्रोफाइल और एक फोटो 25 अप्रैल तक उपलब्ध करवाना है। साथ ही आठ से नौ मई के पूर्व कार्यक्रम में आने की पक्की सहमति देना अनिवार्य है। 
सेलिब्रिटी ज्योतिषियों का होगा जमावड़ा 
इस बार ज्योतिष महाकुंभ में कौन-कौन से सेलिब्रिटी ज्योतिष आ रहे हैं, यह हम आपको जल्द ही बताएंगे। सब कुछ जानने के लिए पढ़ते रहिए- उत्तराखंड का नंबर एक हिन्दी दैनिक अमर उजाला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें