फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव : दूसरे चरण में कई मतदान केंद्र और बूथ बदले

विज्ञापन
विज्ञापन
Iत्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत दून के रायपुर, डोईवाला एवं सहसपुर में 28 जुलाई को मतदान होना है। प्रशासन ने मानसून की आपात स्थिति को देखते हुए तीनों ब्लॉकों के मतदेय स्थलों के नाम और स्थल में आंशिक परिवर्तन किया गया है।
विज्ञापन

I
Iविकासखंड डोईवाला के अंतर्गत गांव पंचायत खदरी खड़क माफ के नालंदा शिक्षण संस्थान मतदान केंद्र को बदलकर पारस पब्लिक स्कूल श्यामपुर शिफ्ट किया गया है। पारस पब्लिक स्कूल श्यामपुर में कक्ष संख्या-02 से कक्ष संख्या 07 में क्रमशः बूथ संख्या 158 से 163 बनाए गए हैं।
I
I
I
Iरायपुर ब्लॉक के गांव धनौला के मतदान केंद्र संख्या 34-पंचायत भवन के स्थान पर मतदान केंद्र 34-मिलन केंद्र ब्रान्डावाली प्रस्तावित किया गया है। इसके रा.प्रा.वि. फुलेत के स्थान पर पंचायत भवन फुलेत और पंचायत भवन शेरकी के स्थान पर ग्राम संगठन भवन जोल शेरकी को मतदान केंद्र बनाया गया है। वहीं ग्राम पंचायत तलाई में मतदान क्रेंद्र रा.प्रा.क.वि. अपर तलाई को परिवर्तित कर इसके स्थान पर पंचायत भवन तलाई को मतदान केंद्र बनाया गया है।सहसपुर ब्लॉक में मतदान केंद्र रा.प्रा.वि. क्यारकुली के स्थान पर मतदान केंद्र पंचायत भवन क्यारकुली को बनाया गया है। ग्राम पंचायत भुड्डी में कन्या पाठशाला की जगह रा.प्रा.वि. भुड्डी को मतदान केंद्र बनाया गया है।I
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें