फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 जून को होंगे उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव

Thu, 26 May 2016 03:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
चुनाव - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन
राज्य के सभी जिलों (हरिद्वार को छोड़कर) में त्रिस्तरीय पंचायतों के प्रधान ग्राम पंचायत, सदस्य ग्राम पंचायत, सदस्य क्षेत्र पंचायतों एवं सदस्य जिला पंचायतों के रिक्त पदों पर उपनिर्वाचन के कार्यक्रमों की घोषणा कर दी गई है।
विज्ञापन


राज्य निर्वाचन आयुक्त सुबर्द्धन ने बताया कि 30 और 31 मई को सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक नामांकन पत्रों को जमा किया जाएगा। नामांकन पत्रों की जांच एक जून को सुबह 10 बजे से की जाएगी। दो जून को नाम वापसी की जा सकेगी।

चुनाव चिन्हों का आवंटन तीन जून को सुबह दस बजे से होगा। मतदान दस जून को सुबह आठ से शाम पांच बजे तक होगा। जबकि मतगणना 13 जून को सुबह आठ बजे से शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें