उत्तराखंड में त्रिस्तरीय जिला पंचायत चुनाव के लिए नामांकन पत्र सोमवार से जमा होंगे।
कलेक्ट्रेट में जमा होंगे नामांकन पत्र
ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत और ग्राम पंचायत सदस्य के लिए नामांकन पत्र विकासखंड मुख्यालयों में जमा होंगे। जिला पंचायत सदस्य के लिए नामांकन पत्र कलेक्ट्रेट में जमा किए जाएंगे।
पंचायत चुनाव प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी आलोक पांडेय ने बताया कि जिला पंचायत सदस्य के उम्मीदवारों के नामांकन पत्र कलेक्ट्रेट में जमा होंगे।
हर तहसील के उम्मीदवारों के फार्म अलग-अलग कमरों में नामांकन पत्र जमा करने की व्यवस्था की गई है।
कुछ इस प्रकार रहेगी जमानत राशि
ग्राम पंचायत सदस्य के उम्मीदवार की जमानत राशि 100 रुपए और इसी पद के आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवार के लिए 50 रुपए निर्धारित है।
इसी तरह ग्राम प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्य के सामान्य श्रेणी के उम्मीदवार के लिए जमानत राशि 500 रुपए और आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार के लिए 250 रुपए निर्धारित है।
जिला पंचायत सदस्य के सामान्य श्रेणी के उम्मीदवार के लिए जमानत राशि 1000 रुपए और आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवार के 500 रुपए निर्धारित है।