फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव:: आपत्तियों पर सुनवाई पूरी, आज होगा अंतिम प्रकाशन

विज्ञापन
विज्ञापन
त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में आरक्षण पर आई आपत्तियों की सुनवाई शुक्रवार को पूरी हो गई। इस दौरान तीन विकासखंडों से सभी पदों के लिए 318 आपत्तियां पहुंची थीं। इन पर सुनवाई करने के बाद अब शनिवार को सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।
विज्ञापन

गत 28 अगस्त को पंचायती राज विभाग की ओर से त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में विभिन्न पदों पर आरक्षण की अनंतिम सूची का प्रकाशन हुआ था। इसमें 461 ग्राम प्रधान पद, 30 जिला पंचायत सदस्य पद और छह ब्लॉक प्रमुख के पदों पर आरक्षण की स्थिति बताई गई थी, लेकिन सूची जारी होने के बाद से ही आपत्तियों का दौर शुरू हो गया था। छह विकास खंडों में तीन-तीन कर दो दिनों में आपत्तियों को कलेक्ट्रेट सभागार में सुना गया। शुक्रवार को अंतिम दिन प्रधानपद के लिए 190, ग्राम पंचायत सदस्य के लिए नौ, क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए 63, जिला पंचायत सदस्य पद के लिए 43 और ब्लॉक प्रमुख पद के लिए कुल 13 आपत्तियों पर सुनवाई हुई। जिलाधिकारी सी रविशंकर ने बताया कि इन सब आपत्तियों की स्थिति से पंचायती राज विभाग को सूचित करा दिया गया है। शनिवार को अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें