शुक्रवार को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना शुरू हुई। रात 2:30 बजे तक ग्राम पंचायत प्रधानों के 85 फीसदी परिणाम घोषित हो पाए थे। सभी नतीजों को ऑन लाइन देखा जा सकता है।
पूरे नतीजे शनिवार तक मिल पाने की संभावना है। जिला पंचायत सदस्यों के 101 वार्डों के परिणाम भी सामने आ चुके थे।
राज्य निर्वाचन आयोग के मुताबिक देहरादून और ऊधमसिंहनगर में बड़ी पंचायत होने के कारण मतगणना में अधिक समय लगता है। मतगणना रात भर जारी रहेगी।
देर रात तक यह रहा परिणाम
ग्राम प्रधानों के 6624 पदों के लिए वोटों की गिनती होनी है। इसके अलावा 24 पद रिक्त हैं और 1010 प्रधान पद पहले ही निर्विरोध निर्वाचित किए जा चुके हैं।
देर रात तक आयोग की ओर से प्रधान पद पर 5457 ग्राम पंचायतों की मतगणना पूरी की जा चुकी थी। इसी तरह क्षेत्र पंचायत सदस्य पद पर 3054 के मुकाबले 2057 सीटों पर मतगणना पूरी हो चुकी थी।
इसके अलावा 3054 में से 170 पहले ही निर्विरोध निर्वाचित किये जा चुके हैं। जिला पंचायत सदस्यों की 389 सीटों में से 101 के परिणाम देर रात तक घोषित हो चुके थे।
देहरादून की 336 ग्राम पंचायतों में से 182 के ही परिणाम देर रात तक घोषित किए जा सके थे। इसी तरह ऊधमसिंहनगर की 382 ग्राम पंचायतों में से केवल 114 के परिणाम ही सामने आए थे।
यहां देखें ऑनलाइन चुनाव परिणाम
आयोग की ओर से मतगणना को रात भर जारी रखने का फैसला किया गया है। इसके लिए मतगणना कर्मचारी आठ-आठ घंटे की शिफ्ट में काम करेंगे।
यहां देखें, पंचायत चुनाव परिणाम
आयोग ने इस बार ऑनलाइन परिणाम जारी करने की भी व्यवस्था की थी। एनआइसी का यह प्लेटफार्म भी ठीक काम करता रहा।