फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchayat Chunav: पूर्व जिपं अध्यक्ष समेत नौ के नामांकन निरस्त, चुनाव अधिकारी के निर्णय पर उठ रहे सवाल

Mon, 12 Sep 2022 03:14 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार

सार

दो पत्नियां होने पर आई आपत्तियों के कारण बसपा के प्रत्याशी सुभाष वर्मा का नामांकन निरस्त कर दिया गया है। उनके अलावा आठ प्रत्याशियों के नामांकन भी निरस्त किए गए हैं। वहीं बसपा के पूर्व मंत्री एवं प्रदेश प्रभारी गया चरण दिनकर ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाया कि वह पंचायत चुनाव को प्रभावित करना चाहती है। 
विज्ञापन
बिहार पंचायत चुनाव परिणाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष और बसपा के प्रत्याशी सुभाष वर्मा समेत नौ प्रत्याशियों का नामांकन पत्र निरस्त कर दिया गया है। रात 12:00 बजे के बाद निरस्त किए गए पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष के पर्चे पर सवाल उठाए जा रहे हैं। 
विज्ञापन

दरअसल, उनका नामांकन दो पत्नियां होने पर आई आपत्तियों के कारण निरस्त किया गया है।

ये भी पढ़ें...Panchayat Election:  हरिद्वार में भाजपा ने झोंकी ताकत, कमजोर किले को मजबूत करने के लिए दूसरे दलों में सेंधमारी

जबकि बड़ा सवाल यह खड़ा हो रहा है कि वह पूर्व में भी दो पत्नियां होने पर चुनाव लड़ चुके हैं। उधर, जब पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष का नामांकन पत्र निरस्त करने पर डिप्टी कलेक्टर और चुनाव  चुनाव अधिकारी विरजेश तिवारी से पूछा गया तो वह कोई उत्तर नहीं दे पाए। सुभाष भगवानपुर ब्लॉक की आदमपुर सीट से बसपा प्रत्याशी बनाए गए थे, लेकिन उनका नामांकन  पत्र निरस्त होने पर अब उनके बेटे नवनीत चौहान को बसपा ने अपना प्रत्याशी बनाया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें