फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: चारधाम यात्रा से पहले तीर्थ क्षेत्रों में अनिवार्य हो पंचगव्य आचमन

विज्ञापन
विज्ञापन
-भैरव सेना ने जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन
विज्ञापन

-कहा, शासनादेश जारी न होने पर संगठन खुद चलाएगा शुद्धिकरण अभियान
संवाद न्यूज एजेंसी
देहरादून। भैरव सेना संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी कार्यालय में ज्ञापन सौंपा। इसमें चारधाम यात्रा से पहले तीर्थ क्षेत्रों में पंचगव्य आचमन अनिवार्य करने और तीर्थ सुधार नियमावली-1924 लागू करने का शासनादेश जारी करने की मांग की। ज्ञापन में कहा कि यदि ऐसा नहीं हुआ तो संगठन खुद शुद्धिकरण अभियान चलाएगा।
विज्ञापन


केंद्रीय अध्यक्ष संदीप खत्री ने कहा कि संगठन की ओर से पांच सालों से चारधाम यात्रा शुरू होने से दो सप्ताह पहले सात दिवसीय पंचगव्य यात्रा का आयोजन किया जाता है। इस बार भी यात्रा से पहले यदि सरकार ने पंचगव्य आचमन और तीर्थ सुधार नियमावली-1924 पर ठोस शासनादेश जारी नहीं किया तो यह अभियान आंदोलन का रूप लेगा। गढ़वाल संभाग अध्यक्ष गणेश जोशी ने कहा कि गढ़वाल के चारों धाम और शक्तिपीठ हमारी आस्था के प्राण हैं। यदि शासनादेश नहीं आया तो गढ़वाल संभाग का हर कार्यकर्ता सड़कों पर उतरकर शुद्धिकरण की कमान संभालेगा। महानगर अध्यक्ष नीलम थापा ने कहा कि हिंदू समाज अब केवल आश्वासनों से संतुष्ट नहीं होगा। तीर्थ क्षेत्रों के प्रवेश द्वारों पर हर व्यक्ति को पंचगव्य का आचमन कराया जाए, ताकि केवल श्रद्धावान सनातनी ही प्रवेश कर सकें। इस मौके पर जिलाध्यक्ष संजीव टांक, जिला संयोजिका नेहा भंडारी, अन्नू राजपूत, गीता नौटियाल, कल्पना भंडारी, रविंद्र चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें