फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहकारिता के जरिये ग्रामीण विकास पर अहम फोकस : डाॅ. धन सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
- गुजरात में आयोजित सहकारिता मंथन में नवाचारी योजनाओं की दी जानकारी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। गुजरात में केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में आयोजित सहकारिता मंत्रियों की मंथन बैठक में मुख्यमंत्री घस्यारी कल्याण योजना, मोटा अनाज मिशन योजना एवं दीनदयाल उपाध्याय सहकारिता किसान कल्याण योजना को सराहा गया। सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा, इन योजनाओं को माॅडल के रूप में राष्ट्रीय स्तर पर अपनाए जाने पर भी विचार किया गया, ताकि राष्ट्रीय प्राथमिकताओं के तहत किसानों की आय में वृद्धि की जा सके।
सहकारिता मंत्री ने मीडिया को जारी बयान में कहा, सहकार से समृद्धि को लेकर हुई बैठक में सहकारिता के जरिये ग्रामीण विकास पर फोकस रहा। सहकारिता के क्षेत्र में संचालित विभिन्न नवाचारी योजनाओं का प्रस्तुतिकरण दिया गया। डाॅ. रावत ने बताया कि उत्तराखंड में दीनदयाल उपाध्याय सहकारिता किसान कल्याण योजना के तहत सहकारी बैंकों के माध्यम से किसानों व महिला स्वयं सहायता समूहों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए ब्याज मुक्त ऋण दिया जा रहा है। इस योजना के तहत अब तक 11 लाख 71 हजार 810 किसानों व 6597 लाभार्थियों को 7284.76 करोड़ ऋण दिया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, पशुपालकों को साइलेज उपलब्ध कराया जा रहा है। अब तक 28605 लाभार्थियों को रियायती दर पर साइलेज उपलब्ध कराया गया है। इसके अलावा 11153 किसानों से मोटा अनाज खरीदा गया है। बैठक में रूद्रप्रयाग, बागेश्वर व चंपावत जिले में जिला सहकारी बैंकों के संचालन को लेेकर लाइसेंस प्रदान किए जाने की मांग की। बैठक में गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी, विधानसभा अध्यक्ष शंकरभाई चौधरी, केंद्रीय राज्य मंत्री (सहकारिता) कृष्ण पाल गुर्जर एवं मुरलीधर मोहोल सहित कई मंत्री मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें