फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेमकुंड साहिब: पाकिस्तान के 33 श्रद्धालुओं ने टेका मत्था, लेकिन दर्शन नहीं कर पाए 10 यात्री

Wed, 14 Aug 2019 09:28 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हेमकुंड
विज्ञापन
पाकिस्तानी श्रद्धालुओं का जत्था - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पाकिस्तान के 33 श्रद्धालुओं के जत्थे ने मंगलवार को हेमकुंड सरोवर में पवित्र स्नान करने के बाद गुरुद्वारे में मत्था टेका। वहीं, दस असहाय श्रद्धालु पैदल दूरी अधिक होने के कारण हेमकुंड साहिब के दर्शन नहीं कर पाए।

विज्ञापन


रविवार को देर शाम पाकिस्तान के 43 श्रद्धालुओं का जत्था हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा के लिए गोविंदघाट पहुंचे थे। सोमवार को 33 श्रद्धालु रात्रि विश्राम के लिए घांघरिया पहुंचे, लेकिन गोविंदघाट से हेमकुंड साहिब की पैदल दूरी (19 किमी) अधिक होने के कारण दस श्रद्धालु (छह महिला-चार पुरुष) हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा पर जाने की हिम्मत नहीं जुटा पाए।

गोविंदघाट गुरुद्वारे के वरिष्ठ प्रबंधक सरदार सेवा सिंह ने बताया कि मंगलवार को पाकिस्तान के 33 श्रद्धालुओं का जत्था हेमकुंड साहिब में मत्था टेकने के बाद रात्रि प्रवास के लिए सकुशल घांघरिया पहुंच गए हैं। वे बुधवार को गोविंदघाट पहुंचेंगे, जबकि दस असहाय तीर्थयात्रियों ने गोविंदघाट गुरुद्वारे में मत्था टेका। वे पैदल दूरी अधिक होने के कारण हेमकुंड साहिब नहीं जा सके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें