दो दिन पहले भारत में पकड़े गए पाकिस्तानी जासूस को लेकर पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मचा गया है। पुलिस ने हालांकि इसे पहले ही गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन जेल से बाहर आते ही पुलिस ने फिर से उठे उठा लिया। जानिए पूरा मामला...
हाईकोर्ट की सख्ती पर दो दिन पहले गिरफ्तार किए गए पाकिस्तानी नागरिक बताए जा रहे आबिद को सोमवार शाम ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के न्यायालय से जमानत मिल गई लेकिन, जैसे ही उसे जेल से छोड़ा गया पुलिस ने बाहर निकलते ही दोबारा हिरासत में ले लिया।
इस दौरान शहरभर में शोर मच गया कि पाक नागरिक का अपहरण कर लिया गया है। काफी देर बाद उसके हिरासत में लिए जाने की बात सामने आई। जेल के बाहर उसके परिजन उसे छोड़ने के लिए विलाप करते रहे।