फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीपीए के मंच से कश्मीर मुद्दा उठाना चाहता था पाकिस्तान, भारतीयों ने मंसूबों पर फेरा पानी

Tue, 01 Oct 2019 08:25 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

युंगाडा में राष्ट्रमंडल संसदीय संघ (सीपीए) के सम्मेलन से शिरकत कर लौटे उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने खुलासा किया कि सम्मेलन में पाकिस्तान कश्मीर का मुद्दा उठाना चाहता था, लेकिन भारतीय प्रतिनिधियों ने उसके मंसूबों पर पानी फेर दिया।

 

उन्होंने कहा कि इस दौरान नारे लगाने पर उनकी और पाकिस्तानी प्रतिनिधियों के बीच नोकझोंक भी हुई। अग्रवाल विधानसभा में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने युंगाडा की राजधानी अंकारा में हुए सम्मेलन के अनुभवों को साझा किया।

 

अग्रवाल ने बताया कि सम्मेलन से पूर्व उन्हें जानकारी मिली थी कि पाकिस्तान सीपीए के मंच का इस्तेमाल कश्मीर के मुद्दे को उठाने के लिए कर सकता है। उसके मंसूबों को देखते हुए भारत से गए प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने अलग से बैठक कर रणनीति बनाई।

विज्ञापन

 

रणनीति के तहत प्रतिनिधिमंडल के सदस्य सीपीए कार्यकारी अध्यक्ष एमिलिया लिफाफा से अलग से मिले और उनको अवगत कराया कि कश्मीर भारत का आंतरिक मामला है और वे किसी भी सूरत में यह नहीं चाहेंगे कि पाकिस्तान सीपीए के मंच का इस्तेमाल कश्मीर के मुद्दे को उठाने के लिए करे।

विज्ञापन

लगाए थे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे

स्पीकर के मुताबिक, सम्मेलन के दौरान जब पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए तो उन्होंने भी जवाब में जोरदार ढंग से भारत माता की जय के नारे लगाए। सम्मेलन में मौजूद सभी सदस्यों ने तालियां बजाकर भारतीय डेलीगेट्स का स्वागत किया।
 
उन्होंने कहा कि इस दौरान जब वे अपने स्थान पर गए तो पास बैठे पाकिस्तानी सदस्यों ने उनसे बदजुबानी की, जिसका उन्होंने कड़ा जवाब दिया। इस दौरान उनके और पाकिस्तानी डेलीगेट के बीच नोकझोंक भी हुई। उन्होंने भारतीय डेलीगेट में शामिल सदस्यों की देश से बाहर राष्ट्रीय हित से जुड़े मसलों पर वैचारिक मतभेद के बावजूद एकजुट होने की सराहना की।

अग्रवाल ने कहा कि सम्मेलन सार्थक रहा। उसमें उन्होंने जलवायु परिवर्तन और युवाओं से जुड़े मुद्दों पर केंद्र और उत्तराखंड सरकार की नीतियों और उठाए गए कदमों की जानकारी दी। पत्रकार वार्ता में विधानसभा सचिव जगदीश चंद्र भी उपस्थित थे।

पीठासीन अधिकारियों का सम्मेलन टला
उत्तराखंड में नवंबर में प्रस्तावित पीठासीन अधिकारियों का अखिल भारतीय सम्मेलन स्थगित हो गया है। विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि लोकसभा से सम्मेलन को स्थगित करने के संबंध में सूचना प्राप्त हुई है। सम्मेलन के आयोजन की नई तिथि बाद में घोषित की जाएगी।    
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें