उत्तरांचल विश्वविद्यालय के युवा फेस्ट के तहत लॉ कॉलेज की ओर से चल रहे मॉडल यूनाइटेड नेशनल कांफ्रेंस में पाकिस्तान को उग्रवाद को पालने वाला देश घोषित किया गया। यह घोषणा संयुक्त राष्ट्र संघ की आम सभा में की गई। इस कांफ्रेंस में बांग्लादेश, रवांडा, श्रीलंका सहित देश के 33 विवि व महाविद्यालयों के छात्रों ने हिस्सा लिया।
आईएमए से आए जेंटलमैन कैडेट्स ने कांफ्रेंस को रोचक बना दिया। कॉलेज प्राचार्य डा. राजेश बहुगुणा ने बताया कि कांफ्रेंस की पहली कमेटी संयुक्त राष्ट्र संघ मानव अधिकार काउंसिल में विश्व स्तर पर हो रही ड्रग व मानव तस्करी एजेंडा था, जबकि संयुक्त राष्ट्र आम सभा के समक्ष एजेंडा था पाकिस्तान को अग्रवाद उत्प्रेरक पोषक देश घोषित करना।
जबरदस्त वाद-विवाद के बाद आम सभा ने पाकिस्तान को उग्रवाद उत्प्रेरक व पोषक देश घोषित करने का प्रस्ताव पारित किया। वहीं, दूसरी और विश्व व्यापार संगठन में दक्षिण चीन महासागर विवाद छाया रहा। कांफ्रेंस में जनमंच भी बनाया गया था, जिसमें भारत की वर्तमान सरकार आर्थिक नीतियों व सुशासन की अवधारणा पर चर्चा हुई।
इस अवसर पर विवि के निदेशक डा. अभिषेक जोशी ने कहा कि कुछ वर्षों से देश के अग्रणी शिक्षा संस्थानों में मॉडल यूनाइटेड नेशन कांफ्रेंस आयोजित करने का चलन तेजी से बड़ा है। सर्वश्रेष्ठ डलिगेट्स का खिताब निरमा यूनिवर्सिटी के अरुण चौहान को, एनआईटी जालंधर के दिव्यांशु शर्मा, लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के विष्णु और यूपीईएस के क्षितिज कुमार को दिया गया। इसके अलावा सर्वश्रेष्ठ डेलीगेशन का खिताब यूपीईएस देहरादून को दिया गया। इस मौके पर डा. अमित उपाध्याय, एस आनंद, तन्मेय देव, निशांत कुमार, भौमिक शर्मा, राहुल सैनी, प्रवीन आदि मौजूद रहे।