फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठेका खुलते ही लगा पियक्कड़ों का मजमा, महिलाओं को देखते ही हुए रफ्फूचक्कर

Tue, 25 Apr 2017 12:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
सिर मुंडाते ही पड़े औले। नई टिहरी में शराब पियक्कड़ों पर स्थानीय महिलाए भड़क उठी। नगर के वार्ड 12 में सोमवार को जैसे ही अंग्रेजी शराब की दुकान खुली। वहां पियक्कड़ों का मजमा जुट गया। दुकान खुलने की भनक लगते ही मुहल्ले के लोग वहां पहुंचे और महिलाओं को आता देखकर शराब खरीदने की लाइन में खड़े लोग वहां से रफ्फूचक्कर हो गए। शराब विक्रेता भी आनन-फानन में दुकान बंद वहां से भाग निकले।
विज्ञापन


आबकारी विभाग ने सोमवार को चोरी-छिपके नई टिहरी में केंद्रीय विद्यालय रोड वार्ड 12 में अंग्रेजी शराब की दुकान खोलने की अनुमति दी। शराब कारोबारियों ने अपराह्न तीन बजे के लगभग दुकान खोली। शराब की शौकीन लोग वहां खरीदने के लिए पहुंचे गए। दुकान में भीड़ देखकर स्थानीय लोग और महिलाएं वहां पहुंच गई।

लाइन में खड़े लोग महिलाओं को देखते ही भाग निकले। शराब विक्रेताओं ने भी तुरंत शटर बंद कर दिया। कोतवाली निरीक्षक सुंदरम शर्मा पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। मोहल्ले में दुकान खोलने पर लोगों ने पुलिस को खरी खोटी सुनाई। कोतवाली निणरीक्षक शर्मा ने उन्हें आश्वासन दिया कि यहां दुकान नहीं खोलने दी जाएगी।
विज्ञापन


तब जाकर लोगों का गुस्सा शांत हुआ। सांय 5 बजे दुकान से शराब कारोबारियों ने पेटिया हटाकर गोदाम में वापस भेज दी। इस मौके पीर व्यापार सभा अध्यक्ष मायाराम थपलियाल, विजय डोभाल, एकादशी बहुगुणा, गुड्डी देवी, ललिता थपलियाल, प्रेमा देवी, शकुंतला व रजनी देवी आदि शामिल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें