फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फाइनल में पंहुची चिराग सेन और कुहू की जोड़ी

Fri, 09 Aug 2013 10:57 PM IST
देहरादून/अंशुल डांगी
विज्ञापन
विज्ञापन
12वीं यूनियन बैंक ऑल इंडिया जूनियर रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट में उत्तराखंड के चिराग सेन और कुहू गर्ग की जोड़ी अंडर-19 मिक्स डबल्स के फाइनल में जगह बनाने में कामयाब रही।
विज्ञापन


एकल वर्ग में हारे चिराग
अंडर-17 के डबल्स में चिराग अपने जोड़ीदार के साथ फाइनल में पहुंच गए हैं। वहीं लक्ष्य व बोधित की जोड़ी का सफर क्वार्टर फाइनल में ही थम गया। अंडर-17 व 19 के एकल वर्ग में चिराग को हार का सामना करना पड़ा।

कर्नाटक बैडमिंटन एसोसिएशन के तत्वावधान में केबीए स्टेडियम बंगलूरू में चल रही प्रतियोगिता में शुक्रवार सुबह क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले गए।

चिराग सेन व कुहू गर्ग की जोड़ी का ध्ामाल
अंडर-19 मिक्स डबल्स में उत्तराखंड के चिराग सेन व कुहू गर्ग की जोड़ी का सामना दिल्ली के राघव कपूर व गुजरात की अनुष्का पारिख से हुआ। चिराग व कुहू की जोड़ी ने 21-18, 21-19 के अंतर से जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन


फाइनल में पहुंचे
इसके बाद सेमीफाइनल में चिराग सेन व कुहू गर्ग की जोड़ी का सामना आंध्र प्रदेश के गंगाराव व सुधा कल्याणी से हुआ। चिराग व कुहू की जोड़ी ने 21-18, 21-4 के अंतर से जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बना ली है।

अंडर-17 के डबल्स में भी मिली जगह
अंडर-17 के डबल्स में उत्तराखंड के चिराग सेन व अरुणाचल प्रदेश के ला तालार की जोड़ी ने कर्नाटक के एम मिथुन व एम रघु की जोड़ी को 21-12, 21-17 के अंतर से हराकर अंतिम चार में प्रवेश किया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें