फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड उदय: पेंटिंग से दर्शाया पहाड़ की महिलाओं का संघर्ष

Wed, 04 Nov 2015 08:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड राज्य 16वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज तिमली में आयोजित पेंटिंग प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने अपने सपनों के उत्तराखंड को बखूबी उकेरा। विद्यार्थियों ने अपनी पेंटिंग में प्रदेश की सुंदरता, ग्रामीण परिवेश, पशुपालन और कृषि क्षेत्र में स्वरोजगार की संभावाआओं को प्रदर्शित किया।
विज्ञापन


अमर उजाला की पहल पर आयोजित की गई इस प्रतियोगिता में विद्यालय के सौ से अधिक विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। छात्रा सुनीता नैथानी ने अपनी पेंटिंग में उत्तराखंड के प्राकृतिक सौंदर्य को दर्शाया।

छात्रा विनीता रावत ने अपनी पेंटिंग में जंगल से घास और लकड़ी लाती महिलाओं का चित्र उकेर कर पहाड़ में महिलाओं के संघर्षपूर्ण जीवन को प्रदर्शित किया। अभिनव नौटियाल ने ग्रामीण परिवेश, विवेक रावत ने पहाड़ में खेती की संभावनाओं, सुनीता नैनवाल ने पहाड़ में पशुपालन और कृषि के क्षेत्र में स्वरोजगार की संभावनाओं को दर्शाया।
विज्ञापन


कंचन गुंसाई ने अपनी पेंटिंग में पहाड़ के कुदरती सौंदर्य को झलकाया। नौंवी कक्षा की सुनीता नैथानी ने प्रथम, अभिनव नौटियाल द्वितीय, विनीता रावत तीसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन

'अपनी संस्कृति से जोड़ रही अमर उजाला की मुहिम'

इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य हिम्मत सिंह चौहान अमर उजाला की इस पहल को सराहनीय बताया। कहा कि यह अनूठी पहल लोगों और विद्यार्थियों को अपनी संस्कृति से जोड़ रही है। उन्हें प्रदेश के विकास के लिए आगे आने के लिए प्रेरित कर रही है। प्रतियोगिता के आयोजन में कला शिक्षक संजय काला, गणेश ध्यानी, विमल शात्री आदि का सहयोग रहा।

खेल प्रतियोगिताएं भी होंगी
उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में खेल विभाग की पहल पर फुटबाल, क्रिकेट, बैडमिंटन समेत प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। खेल विभाग ने इनके आयोजन की तैयारियां पूरी कर ली हैं।

सहायक खेल निदेशक डॉ. धमेंद्र भट्ट ने बताया कि इसके अंतर्गत मंडलीय खेल कार्यालय की पहल पर चार से पांच नवंबर तक कंडोलिया मैदान में क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। चार एवं पांच नवंबर को इंडोर स्टेडियम में 13 साल से कम आयु वर्ग के बालक बालिकाओं की बैडमिंटन प्रतियोगिता होगी।

सात से नौ नवंबर तक कंडोलिया में फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जाएगा। इसके अलावा नौ नवंबर को इंडोर हाल में क्रॉस कंट्री दौड़ आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि विजेता खिलाड़ियों को खेल विभाग की ओर से पुरस्कृत किया जाएगा।

भाषण प्रतियोगिता आज
पौड़ी। अमर उजाला की पहल पर शहर के बीआर मार्डन स्कूल में भाषण प्रतियोगिता चार नवंबर को आयोजित की जाएगी। विद्यालय के प्रधानाचार्य दामोदर मंमगाई ने बताया कि इस प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं प्रतिभाग करें। प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने को लेकर छात्र-छात्राओं में काफी उत्साह बना हुआ है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें