कश्मीर जाने के लिए 35 बुकिंग थीं, सभी रद्द
टूर आपरेटर मुकेश शर्मा ने बताया कि दून से कश्मीर जाने के लिए लोग वायुमार्ग या सड़क मार्ग का प्रयोग करते हैं। अपने वाहनों से जाने वालों ने तो आसानी से प्लान कैंसिल कर दिया, लेकिन वायुमार्ग से जाने वाले टिकट कैंसिल कराने के लिए प्रसासरत हैं। इंटरनेशनल एयर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के सदस्य सुधीर बताते हैं कि उनके पास अप्रैल माह में ही कश्मीर जाने के लिए 35 बुकिंग थीं, इन सभी ने बुधवार को अपना टिकट और अन्य बुकिंग रद कर दी।
परिवार व दोस्तों के साथ जाना था कश्मीर, अब नहीं
दून के कारोबारी संदीप जैन बताते हैं कि उन लोगों का मई माह के प्रथम सप्ताह में दोस्तों व परिवार के साथ कश्मीर जाने का प्लान था, लेकिन अब प्लान कैंसिल कर दिया है। अब कश्मीर के स्थान पर किसी अन्य स्थान पर जाने के लिए विचार करेंगे।
ये भी पढे़ं...Uttarakhand: कश्मीरी छात्रों की सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने बढ़ाई सतर्कता, सोशल मीडिया की भी हो रही निगरानी
दून के टैक्सी आपरेटर्स से भी साध रहे संपर्क
अभी भी कश्मीर से कई लोग वापस नहीं लौट सके हैं। ऐसे लोग दून के टैक्सी आपरेटर्स के पास लगातार पूछताछ कर संपर्क साध रहे हैं। टैक्सी आपरेटर्स से कश्मीर टैक्सी भेजने को लेकर भी पूछताछ की जा रही है।