फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस दिवाली डिब्बा बंद मिठाई की धूम

Tue, 29 Oct 2013 01:10 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
दिवाली पर लोग उपहार में डिब्बा बंद मिठाई देना पसंद कर रहे हैं। इसकी वजह मिलावट का खौफ है। लोगों ने खुली मिठाई से कुट्टी कर ली है।
विज्ञापन


चॉकलेट, ड्राई फ्रूट्स के गिफ्ट पैक के चलन में इजाफा हो गया है। मिठाई विक्रेता एसोसिएशन के एक पदाधिकारी की मानें तो मिठाई के त्योहार पर होने वाले कारोबार में बीते तीन-चार साल में करीब 40 प्रतिशत तक की कमी आई है।

मावे की धोखाधड़ी से सोनपापड़ी, बालूशाही बढ़े
मावे में मिलावट की वजह से लोग इससे बनी मिठाई से दूर हो रहे हैं। इस कारण सोनपापड़ी, बालूशाही, बेसन की बर्फी और बेसन के लड्डू को तवज्जो मिल रही है। इस कारण पिछली बार के मुकाबले इस बार इन उत्पादों के दामों में तकरीबन 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्राहक का भरोसा है तो आएगा
यह सच है कि लोगों को मिठाई में मिलावट का डर सताने लगा है, लेकिन अब भी ऐसे विश्वसनीय व्यवसायी हैं, जिनकेपास लोग बेहिचक जाते हैं। ग्राहक का भरोसा है तो वह आएगा ही। ब्रांडेड का कारोबार जरूर बढ़ा है।
-नितेश गुप्ता, मिठाई कारोबारी, सहारनपुर रोड
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें