फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जवाब न मिला तो सीज होगा पैसिफिक मॉल

Mon, 30 Sep 2013 01:39 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून स्थित पैसिफिक मॉल में मचे हुड़दंग पर पुलिस ने मॉल संचालक का पुलिस एक्ट में चालान कर दिया है।
विज्ञापन


यह चालान मॉल में गायिका हार्ड कौर के कार्यक्रम में अनुमति से अधिक भीड़ जुटाने से मचे हुड़दंग के कारण हुआ। एक हफ्ते में उचित जवाब नहीं देने पर पुलिस मॉल को सीज करने की कार्रवाई कर सकती है।

अफरातफरी मच गई
शनिवार रात जाखन स्थित पैसिफिक मॉल में गायिका हार्ड कौर के कार्यक्रम में करीब छह हजार तक की भीड़ जुटने से अफरातफरी मच गई थी। पार्किंग की कमी होने से राजपुर रोड पर वाहनों का रेला लग गया था, जिससे काफी देर तक राजपुर रोड पर जाम लगा रहा। बताया जाता है कि कार्यक्रम के दौरान मॉल में महिलाओं और युवतियों से अभद्रता भी की गई।
विज्ञापन


कई लोगों को चोटें भी आईं
मॉल में जितनी भीड़ जुटाई गई थी उसके अनुरूप सुरक्षा व्यवस्था कम होने से हुड़दंग को रोकना मुश्किल हो गया। इससे कई लोगों को धक्का-मुक्की में चोटें भी आईं। लोगों को भगदड़ में जान बचाना मुश्किल हो गया। पुलिस ने रात को ही कार्यक्रम रुकवाकर पहले किसी तरह गायिका हार्ड कौर को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।
विज्ञापन


इसके बाद काफी मशक्कत के बाद यातायात सुचारू हुआ और मॉल को खाली कराया गया। लोगों ने किसी तरह अपनी जान बचाई। पुलिस ने मॉल संचालक एसएस बंसल को रात को ही हिरासत में ले लिया था। एसओ राजपुर अमरजीत सिंह ने बताया कि मॉल संचालक का पुलिस एक्ट में चालान कर छोड़ दिया गया है। एक हफ्ते में नोटिस का जबाव देने के लिए कहा गया है।

फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें