फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

बदरीनाथ हाईवे पर भीषण हादसा, पल भर में मच गई चीख-पुकार, तस्वीरों में दर्दनाक मंजर...

Mon, 27 May 2019 09:58 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
1 of 8
बदरीनाथ हाईवे पर कार और बस की टक्कर - फोटो : अमर उजाला
हंसी खुशी सफर पर निकले थे, लेकिन रास्ते में ही दर्दनाक हादसे ने तीन जिदंगियां लील ली। रविवार दोपहर को बदरीनाथ हाईवे पर हादसे के बाद चीख पुकार मच गई। तस्वीरों में देखिए....
 
2 of 8
बदरीनाथ हाईवे पर कार और बस की टक्कर - फोटो : अमर उजाला
ऋषिकेश की ओर जा रही एक कार को बस ने टक्कर मार दी। हादसे में तीन यात्रियों की मौत बताई जा रही है। वहीं 16 लोग घायल हो गए।

3 of 8
बदरीनाथ हाईवे पर कार और बस की टक्कर - फोटो : अमर उजाला
पुलिस के अनुसार,  विकासखण्ड कीर्तिनगर क्षेत्र में लक्षमोली के पास (राजस्व क्षेत्र) ऋषिकेश से श्रीनगर जा रही बस संख्या UA 11 0702 व श्रीनगर से ऋषिकेश जा रही मैक्स संख्या UK 13 TA 0183 की आमने-सामने टक्कर हो गयी। 

4 of 8
बदरीनाथ हाईवे पर कार और बस की टक्कर - फोटो : अमर उजाला
हादसे का कारण मैक्स की ओवर स्पीड और गलत साइड पर चलाना बताया जा रहा है। हादसे में मैक्स गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। 

5 of 8
बदरीनाथ हाईवे पर कार और बस की टक्कर - फोटो : अमर उजाला
मैक्स गाड़ी में बैठे घायल व्यक्तियों को उपचार के लिए बेस अस्पताल श्रीकोट, श्रीनगर, पौड़ी गढ़वाल ले जाया गया है। 
विज्ञापन

6 of 8
बदरीनाथ हाईवे पर कार और बस की टक्कर - फोटो : अमर उजाला
बस में चालक, परिचालक समेत 35 सवारियां थी, जिसमे एक व्यक्ति को हल्की चोट आना बताया जा रहा है।

7 of 8
बदरीनाथ हाईवे पर कार और बस की टक्कर - फोटो : अमर उजाला
मैक्स गाड़ी में नौ यात्री सवार थे। इसमें से पांच महिलाएं और एक बच्चा घायल बताया जा रहा है। जबकि एक पुरुष और दो महिला की मौत हो गई है। 
विज्ञापन

8 of 8
बदरीनाथ हाईवे पर कार और बस की टक्कर - फोटो : अमर उजाला
एसडीएम अनुराधा पाल ने बताया एक बच्चा गंभीर घायल है। घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। 
Next
AU ऐप में पढ़ें