फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50 हजार से ज्यादा जमा करने वाले सावधान! रखी जा रही है नजर

Tue, 22 Nov 2016 03:14 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
दूसरे के खाते में पैसा जमा करने की बात सामने आ रही है। - फोटो : Getty
विज्ञापन
यदि आपका जनधन का खाता या स्टूडेंट अकाउंट है तो जरा पैसे का लेनदेन सोच समझकर करें। 50 हजार से ऊपर का लेनदेन होने पर आपका खाता जांच के दायरे में आ सकता है। जनधन खातों के दुरुपयोग पर सरकार ने यह पहल की है।
विज्ञापन


बैंकों को खातों में होने वाले अचानक के ट्रांजेक्शन की पूरी जानकारी ऊपर तक भेजने के निर्देश मिले हैं। इसकी जांच चल रही है। एक बैंक मैनेजर ने बताया कि जनधन के खातों और छात्रों के स्टूडेंट अकाउंट में एक मुश्त 50 हजार रुपये जमा होने पर पूरी नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन

सीधे केंद्र को भेजी जा रही है जानकारी

सरकार रख रही है नजर - फोटो : Self
इससे ऊपर का कैश जमा होने पर सीधे जानकारी केंद्र सरकार को भेजी जा रही है। इसके बाद सरकार किसी भी खाताधारक से पूछताछ कर सकती है। साथ ही, कड़ी कार्रवाई भी की जा सकती है।

हाल ही में सरकार ने चेताया कि जनधन के खातों का गलत इस्तेमाल करने पर सात साल तक की सजा सुनाई जा सकती है। इसके अलावा सामान्य सेविंग खातों में 2.50 लाख रुपये से ऊपर का लेन-देन जांच की जद में है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें