उत्तराखंड में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना में अब तक 113385 सोलर प्लांट स्थापित
विज्ञापन
तीन किलोवाट के प्लांट पर 85800 रुपये सब्सिडी दे रही सरकार संवाद न्यूज एजेंसी
देहरादून। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से देहरादून जिले में अब तक 39 हजार से ज्यादा सोलर पैनेल लगाए जा चुके हैं। इससे घरेलू स्तर पर सौर ऊर्जा के इस्तेमाल का दायरा बढ़ा है।
जिले में अब तक 39384 सोलर पैनेल लगाए जा चुके हैं। इनकी कुल स्थापित क्षमता करीब 146.64 मेगावाट है। योजना के तहत घरों की छतों पर सोलर पैनेल लगाकर उपभोक्ता सौर ऊर्जा से बिजली तैयार कर रहे हैं। इससे घरेलू बिजली की जरूरत पूरी करने में मदद मिल रही है। योजना के तहत पात्र उपभोक्ताओं को निर्धारित मानकों के अनुसार सब्सिडी भी दी जा रही है।
विज्ञापन
तीन किलोवाट क्षमता के सोलर प्लांट पर 85800 रुपये सब्सिडी का प्रावधान है। सब्सिडी की राशि निर्धारित पात्रता और नियमों के अनुसार मिलती है। जिले में स्थापित प्लांटों की संख्या से साफ है कि घरेलू स्तर पर सौर ऊर्जा को अपनाने की दिशा में काम आगे बढ़ रहा है। वहीं योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन के बाद प्लांट स्थापना, निरीक्षण और सब्सिडी जारी होने की प्रक्रिया भी पूरी करनी होती है। उत्तराखंड में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत अब तक 113385 सोलर प्लांट स्थापित हो चुके हैं।
-
39 आवेदन लंबित
सोलर पैनेल लगने के लिए प्रदेशभर से आए आवेदनों में से अभी 39 आवेदन लंबित है। मुख्य अभियंता सोलर सेल आशीष अरोड़ा ने बताया कि सोलर पैनेल लगने के लिए लगातार आवेदन आ रहे हैं। इनपर काम चल रहा है, जल्द ही लंबित आवेदनों की जांच के बाद सोलर पैनेल लगाने की स्वीकृति दे दी जाएगी।